Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पंचायत 5 ट्रेलर, बनराकस की हुकूमत और रिंकी संग शादी के बीच फंसे सचिवजी
    • 8,000 से अधिक विद्यार्थियों ने रेयान मिनीथॉन में लिया हिस्सा, संस्थान ने मनाए 50 वर्ष
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»फिरोजाबाद»सरकार के 9 साल: फिरोजाबाद में विकास की नई ऊंचाइयां, कानून-व्यवस्था से बढ़ा भरोसा—योगेंद्र उपाध्याय
    फिरोजाबाद

    सरकार के 9 साल: फिरोजाबाद में विकास की नई ऊंचाइयां, कानून-व्यवस्था से बढ़ा भरोसा—योगेंद्र उपाध्याय

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarMarch 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    फिरोजाबाद। सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में जनपद प्रभारी एवं उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि फिरोजाबाद जिले ने विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है और हर सेक्टर में सकारात्मक परिवर्तन साफ नजर आ रहा है।

    उन्होंने बताया कि प्रदेश में सख्त कानून-व्यवस्था लागू होने से अपराधों में उल्लेखनीय कमी आई है, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत हुई है।

    मंत्री ने कहा कि सड़क, बिजली, पेयजल और शहरी सुविधाओं के विस्तार से जिले का तेजी से विकास हुआ है। साथ ही मनरेगा, जल जीवन मिशन, आवास योजनाओं और रोजगार कार्यक्रमों के माध्यम से लाखों लोगों को सीधा लाभ पहुंचाया गया है। निवेश को लेकर भी सरकार सक्रिय रही है। बड़े एमओयू के जरिए उद्योगों को बढ़ावा मिला, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि पर्यटन विकास, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं में भी व्यापक सुधार हुआ है। महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

    योगेंद्र उपाध्याय ने दोहराया कि सरकार का मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में फिरोजाबाद को विकास का आदर्श मॉडल बनाया जाएगा।

     कार्यक्रम में रहे उपस्थित

    इस अवसर पर सदर विधायक मनीष असीजा, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर, जिलाधिकारी रमेश रंजन, सीडीओ शत्रोहन वैश्य, एडीएम वित्त एवं राजस्व विशु राजा, एडीएम नमामि गंगे मोहन लाल सहित कई अधिकारी व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleभाजपा जिला कार्यकारिणी के सह कार्यालय मंत्री ने दिया इस्तीफा, संगठन में हलचल
    Next Article स्कूल समय में चल रही कोचिंग का भंडाफोड़: निरीक्षण के बाद भी कार्रवाई पर सवाल

    Related Posts

    8,000 से अधिक विद्यार्थियों ने रेयान मिनीथॉन में लिया हिस्सा, संस्थान ने मनाए 50 वर्ष

    November 23, 2026

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया

    September 8, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.