Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»फिरोजाबाद»नए श्रम कानूनों के विरोध में भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन 25 फरवरी को
    फिरोजाबाद

    नए श्रम कानूनों के विरोध में भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन 25 फरवरी को

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarFebruary 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    संभाग संगठन मंत्री ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
    यू. के. दीक्षित ‘वरुण’
    विशेष संवाददाता
    फिरोजाबाद। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए श्रम कानूनों के विरोध में भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन 25 फरवरी को देशभर में प्रदर्शन कर सरकार से श्रमिक हितों से जुड़े प्रावधानों में संशोधन की मांग करेगा।
    शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में भारतीय मजदूर संघ के संभाग संगठन मंत्री शंकर लाल ने बताया कि संगठन प्रारंभ से ही मजदूरों के हितों के लिए कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि नए श्रम कानूनों में शामिल दो प्रावधानों पर संगठन ने पहले ही सरकार के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई थी। उस समय संशोधन का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
    उन्होंने बताया कि सरकार को पुनः स्मरण कराने और श्रमिकों की आवाज बुलंद करने के लिए 25 फरवरी को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा। यदि इसके बाद भी सरकार द्वारा संबंधित कानूनों में संशोधन नहीं किया गया तो दिल्ली में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
    पत्रकारों द्वारा पहले समर्थन और अब विरोध के संबंध में पूछे गए सवाल पर शंकर लाल ने स्पष्ट किया कि संगठन संपूर्ण कानून का विरोध नहीं कर रहा, बल्कि केवल उन दो प्रावधानों में बदलाव की मांग कर रहा है, जिन्हें श्रमिक विरोधी माना जा रहा है।
    इन प्रावधानों का हो रहा है विरोध
    फैक्ट्री एक्ट के अंतर्गत श्रमिकों की सीमा 100 से बढ़ाकर 300 किए जाने का प्रावधान।
    बोनस लागू होने की सीमा 50 मजदूरों से बढ़ाकर 100 किए जाने का प्रावधान।
    श्रमिक संगठनों की मान्यता के लिए 51 प्रतिशत प्रतिनिधित्व अनिवार्य किए जाने की शर्त।
    संभाग संगठन मंत्री ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ श्रमिकों के अधिकारों से कोई समझौता नहीं करेगा और आवश्यक होने पर व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleएटीएम पर ‘मददगार’ बना लुटेरा: जरा सी चूक और 20 हजार साफ
    Next Article बड़ी खबर: अब ‘केरल’ नहीं, ‘केरलम’ कहलाएगा राज्य, मोदी कैबिनेट ने नाम बदलने पर लगाई मुहर

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया

    September 8, 2026

    छात्रा ने राखी बांधी तो डीएम जितेंद्र प्रताप ने निभाया भाई का फर्ज

    August 27, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.