Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»फिरोजाबाद»एटीएम पर ‘मददगार’ बना लुटेरा: जरा सी चूक और 20 हजार साफ
    फिरोजाबाद

    एटीएम पर ‘मददगार’ बना लुटेरा: जरा सी चूक और 20 हजार साफ

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarFebruary 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    फिरोजाबाद में दिनदहाड़े ठगी, सवाल—कब संभलेंगे उपभोक्ता?

    अर्जुन मिश्रा

    फिरोजाबाद।शहर में एटीएम बूथ अब सुविधा से ज्यादा जोखिम का स्थान बनते जा रहे हैं। थाना उत्तर क्षेत्र में एक ‘मददगार’ युवक ने भरोसे का फायदा उठाकर एटीएम कार्ड बदला और खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए। हैरानी की बात यह है कि पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में हो गई और पीड़ित को भनक तक नहीं लगी।

    तिलक नगर निवासी अश्वनी कुमार शर्मा रुपये निकालने के लिए बाईपास रोड स्थित State Bank of India (एसबीआई) के एटीएम बूथ पहुंचे थे। मशीन से कई बार प्रयास के बावजूद नकदी नहीं निकली तो पास खड़ा युवक अचानक ‘सलाहकार’ बन गया। उसने पहले खाते में बैलेंस न होने का शक जताया। बैलेंस चेक करने पर 40 हजार रुपये मौजूद थे—यानी रकम थी, बस ‘मौका’ तलाशा जा रहा था।

    आरोप है कि युवक ने खुद ट्रांजेक्शन करने की बात कहकर कार्ड हाथ में लिया और उसी दौरान असली कार्ड बदल दिया। ऊपर से यह कहकर चलता बना कि कार्ड लॉक हो गया है। सवाल यह है कि आखिर कब तक लोग एटीएम बूथ पर अनजान चेहरों पर भरोसा करते रहेंगे?

    कुछ देर बाद जब पीड़ित टाउन शाखा पहुंचे, तब तक मोबाइल पर 10-10 हजार रुपये की दो निकासी के संदेश आ चुके थे। यानी ‘मदद’ की कीमत 20 हजार रुपये पड़ी।

    थाना प्रभारी अंजीश कुमार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपी की पहचान के प्रयास जारी हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleराजा ताल में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
    Next Article नए श्रम कानूनों के विरोध में भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन 25 फरवरी को

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    साढूपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    August 16, 2026

     अवैध क्लीनिक में इलाज से दौरान महिला की मौत, क्लीनिक सील

    July 1, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.