Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»फिरोजाबाद»कोटला में छात्राओं ने रंगों से दिया तंबाकू मुक्त समाज का संदेश, ली आजीवन नशा न करने की शपथ
    फिरोजाबाद

    कोटला में छात्राओं ने रंगों से दिया तंबाकू मुक्त समाज का संदेश, ली आजीवन नशा न करने की शपथ

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarFebruary 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    कोटला | कोटला स्थित श्री आर.के. बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत तंबाकू विरोधी जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को तंबाकू व अन्य नशीले पदार्थों से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।

    कार्यक्रम का नेतृत्व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हेमंत कुमार ने किया, जबकि विद्यालय के प्रधानाचार्य राम नरेश यादव का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर छात्राओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने अपनी कला के माध्यम से तंबाकू से होने वाले कैंसर व गंभीर बीमारियों की भयावह तस्वीर प्रस्तुत की।

    चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 8 की रंजना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 9 की गीता द्वितीय तथा दीपशिखा तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अतिरिक्त पांच अन्य छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

    प्रधानाचार्य श्री राम नरेश यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास संभव है, इसलिए नशे से दूरी बनाना प्रत्येक विद्यार्थी के लिए आवश्यक है।”

    कार्यक्रम का सबसे प्रेरणादायक क्षण तब आया जब विद्यालय परिसर में मौजूद सभी शिक्षक-कर्मचारियों एवं सैकड़ों छात्राओं ने आजीवन तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने की शपथ ली। छात्राओं ने यह भी संकल्प लिया कि वे अपने परिवार और समाज को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगी। इस अवसर पर डॉ. राहुल यादव, डॉ. स्मिता शर्मा एवं उप-प्रधानाचार्य विवेक अग्रवाल ने भी छात्राओं को नशे से होने वाले सामाजिक व शारीरिक नुकसान की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त शिक्षक स्टाफ उपस्थित रहा।

    Education News Firozabad News Health News Kotla News School News Tobacco Control Program
    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleगणतंत्र दिवस पर दौड़े बिजली विभाग के ‘रथी’, खेल स्पर्धाओं में दिखाया दम
    Next Article 114 राफेल डील फाइनल: 3.25 लाख करोड़ के ऐतिहासिक रक्षा सौदे को मंजूरी, 2030 तक मिलेंगे लड़ाकू विमान

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया

    September 8, 2026

    छात्रा ने राखी बांधी तो डीएम जितेंद्र प्रताप ने निभाया भाई का फर्ज

    August 27, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.