Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»फिरोजाबाद»जीएसटी की घटी दरों से गरीब और मध्यम वर्ग को मिलेगी बड़ी राहत : प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय
    फिरोजाबाद

    जीएसटी की घटी दरों से गरीब और मध्यम वर्ग को मिलेगी बड़ी राहत : प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarSeptember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    फ़िरोज़ाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री एवं फिरोज़ाबाद के प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा की गई जीएसटी दरों में भारी कटौती से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

    प्रभारी मंत्री ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने करों में इतनी बड़ी राहत दी है। अब रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं सस्ती हो गई हैं। उन्होंने बताया कि 28% टैक्स स्लैब में आने वाली 90% वस्तुओं को घटाकर 18% पर ला दिया गया है। इसी तरह 12% स्लैब में आने वाली लगभग 99% वस्तुओं को 5% या शून्य कर श्रेणी में शामिल किया गया है।

    दूध, दही, पनीर, मक्खन और जीवन रक्षक दवाओं पर जीएसटी शून्य।
    तेल, शैम्पू, साबुन, टूथपेस्ट जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं पर दरें कम।
    कृषि उपकरण, टायर, कीटनाशक दवाओं पर जीएसटी घटाकर 5% किया गया।
    शिक्षा संबंधी वस्तुओं (कापी, पेन, पेंसिल, ज्योमेट्री बॉक्स आदि) पर कोई टैक्स नहीं।
    जीवन रक्षक दवाओं और स्वास्थ्य बीमा पर छूट, ऑक्सीजन और टेस्ट किट पर भी बड़ी कटौती। होटल, रेस्टोरेंट और 2500 रुपये तक के जूतों पर जीएसटी में राहत।

    योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि इससे किसानों की लागत घटेगी, उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और आम आदमी की आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। साथ ही “स्वदेशी बनाओ, स्वदेशी अपनाओ” का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि यह कदम भारत को आत्मनिर्भर और विकसित भारत की ओर ले जाएगा।

    उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यापारी द्वारा ग्राहकों को जीएसटी सुधार का लाभ नहीं दिया जाता है तो जनता निर्धारित टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकती है।

    प्रेस वार्ता में भाजपा के जिला व महानगर पदाधिकारी, विधायक और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

     

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleमां ही बच्चों की प्रथम शिक्षक: शशिकला
    Next Article त्योहारों पर शांति और सौहार्द बनाए रखने को डीएम-एसएसपी ने धर्मगुरुओं व अधिकारियों संग की बैठक

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    साढूपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    August 16, 2026

     अवैध क्लीनिक में इलाज से दौरान महिला की मौत, क्लीनिक सील

    July 1, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.