शिकोहाबाद। प्रहलाद राय टीकमानी सरस्वती इंटर कॉलेज विद्यालय स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन एकके महाविद्यालय के मैदान पर किया गया। जिसमें छात्र खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में अंडर 14 बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में आदित्य प्रथम, अमित द्वितीय, प्रियांशु तृतीय, 400 मीटर दौड़ में अमित प्रथम, प्रियांशु द्वितीय, आयुष तृतीय, लंबी कूद में ललित प्रथम स्थान पर रहे।
इसी प्रकार अंडर 17 बालक वर्ग में 200 मीटर दौड़ में अनुज प्रथम, देवराज द्वितीय, अनुज तृतीय, 400 मीटर दौड़ में मोहित प्रथम, कृष्ण द्वितीय, योगेश तृतीय, 1500 मीटर दौड़ में कृष्ण प्रथम, मोहित द्वितीय, योगेश तृतीय, 3000 मीटर दौड़ में प्रतीक प्रथम, गोला फेंक में अर्षित यादव प्रथम, भाला फेंक में ऋषभ प्रथम स्थान पर रहे। लंबी कूद में मयंक प्रथम, संदीप द्वितीय, इसी प्रकार बालक सीनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ जयदेश प्रथम, किरश द्वितीय, अंकुश तृतीय, 400 मी जयदेश प्रथम, अमन द्वितीय, 1500 मीटर दौड़ में कृष प्रथम, प्रतीक द्वितीय, लंबी कूद में हर्षित प्रथम, सुमित द्वितीय, त्रिकूद हर्षित प्रथम, गोला फेक में सुमित प्रथम, प्रियांशु द्वितीय, चक्का फेंक में प्रियांशु प्रथम स्थान पर रहा। संचालन व निर्णायक व्यायाम शिक्षक हरि सिंह व धर्मवीर सिंह रहे। सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य महेश चंद दुबे व सभी आचार्य बंधुओ ने बधाई दी।
