Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»फिरोजाबाद»समाजसेवियों ने की स्नान घाट बनाए जाने की मांग की
    फिरोजाबाद

    समाजसेवियों ने की स्नान घाट बनाए जाने की मांग की

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarJuly 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    शिकोहाबाद। नगर के स्टेशन रोड स्थित निचली गंगा नहर पर लोक निर्माण विभाग ने नया पुल बनाया था। इसपुल के बनाये जाने पर पुराने महिला स्नान घाट को तोड़ दिया था। लेकिन उस समय विरोध पर विभाग ने स्नान घाट बनवाये जाने का आश्वासन दिया, लेकिन आज तक नये पुल के पास महिला स्नान घाट नहीं बनवाया गया है। जिससे लोगों में भारी रोष व्याप्त है।समाजसेवियों ने शनिवार को तहसील में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से नहर पुल पर महिला स्नान घाट बनवाये जाने की मांग की। लोगों ने कहा कि काफी प्रयास के बाद भी स्टेशन रोड नहर पुल पर महिला स्नान घाट नहीं बनाया जा सका है। जबकि गंगा दशहरा का पर्व भी निकल गया। उस के बाबजूद अभी तक महिला स्नान घाट निर्माण नही हो सका। जबकि सिंचाई विभाग व पीडब्ल्यूडी विभाग ने नहर की सफाई के बाद महिला स्नान घाट के निर्माण का आश्वासन दिया था। लेकिन एक साल में अभी तक स्नान घाट नही बन सका है।

    शिवा सुदर काण्ड सेवा समिति  ने राजयमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा था। इसके साथ ही समाधान दिवस में ज़िलाधिकारी को 17 अगस्त 2024 को प्रार्थना पत्र देकर स्नान घाट के निर्माण की मांग की थी। शनिवार को समाधान दिवस में सामाजसेवी रामप्रकाश गुप्ता ने कहा कि भोगनीपुर  ब्रांच, गंगा नहर, भूढ़ा पुल और रेलवे स्टेशन के पास महिलाओं के लिए सुरक्षित स्नान घाट की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। यहां आए दिन लोग नहर में नहाते समय डूबकर अपनी जान को गबा चुके हैं। नहर की तलिझाड सफाई के बाद नहर का ढलान खड़ा हो गया है। कई बार अंनजाने में लोग नहाते समय डूब जाते हैं। गंगा दशहरा पर हजारो की भारी संख्या में श्रद्धालु नहर में स्नान करते हैं। नहर पर पांच जून को मेला लगा था जहां महिलाएं अपने बच्चों के मुडंन कराने और स्नान करने के लिये आईं। लेकिन महिलाओं के लिए स्नान घाट की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण महिलाओं ने स्नान नहीं किया। इससे उनकी सुरक्षा और गरिमा दोनों खतरे में पड़ी थी। समाजसेवी के साथ अन्य लोगों ने शासन व जिला प्रशासन से मांग की है कि गंगा दशहरा से पहले महिला स्नान घाट का निर्माण कराया जाए। जिससे श्रद्धालुओं के जीवन को बचाया जा सके।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleश्रावण मास के द्वितीय सोमवार पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कावड़ यात्रियों का किया भव्य स्वागत
    Next Article समस्याओं को लेकर शंकरपुरी की महिलाएं पहुंची तहसील, किया हंगामा

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    साढूपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    August 16, 2026

     अवैध क्लीनिक में इलाज से दौरान महिला की मौत, क्लीनिक सील

    July 1, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.