Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»Home»रॉयल स्टैग बूमबॉक्स अपने तीसरे संस्करण के साथ संगीत की धूम मचाने के लिए तैयार
    Home

    रॉयल स्टैग बूमबॉक्स अपने तीसरे संस्करण के साथ संगीत की धूम मचाने के लिए तैयार

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarJanuary 15, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    मुंबई. सीग्राम रॉयल स्‍टैग बूमबॉक्‍स अपने तीसरे संस्‍करण के साथ वापस आ रहा है, जो समकालीन हिप-हॉप बीट्स के साथ बॉलीवुड की प्रतिष्ठित धुनों को एक अद्भुत मिश्रण पेश करेगा। मिर्ची द्वारा निर्मित इस सीजन के साथ, प्रभावी संगीत समारोह 14 जनवरी, 2025 को मुंबई में एक विशेष मीडिया ब्रीफिंग में अपने आगामी लाइनअप का प्रदर्शन किया जाएगा.

    ब्रांड के लिए उपभोक्‍ताओं के साथ सीधे जुड़ने का संगीत एक प्रमुख स्‍तंभ है। रॉयल स्‍टैग बूमबॉक्‍स हिप-हॉप की रॉ एनर्जी के साथ बॉलीवुड की कालातीत धुनो को एक साथ लाता है, जो आज की पीढ़ी के लिए जनरेशन लार्ज की मूल ध्‍वनि का निर्माण करता है। त्‍योहार का अनूठा प्रारूप एक अलग ध्‍वनि बनाता है जो आज के युवाओं के साथ प्रतिध्‍वनित होता है – एक ऐसा चलन जो रुझानों का अनुसरण करने के बजाये खुद अपने आप को बनाता है।

    यह त्‍योहार चार प्रमुख युवा केंद्रों – हैदराबाद, मुंबई, गुरुग्राम और गुवाहाटी का दौरा करेगा – जिसमें अत्‍याधुनिक इंटरैक्टिव अनुभवों के साथ प्रमुख संगीतमय कार्यक्रम शामिल होंगे। पिछले दो संस्‍करणों ने इन शहरों में करीब एक लाख लोगों को आकर्षित किया और डिजिटल प्‍लेटफॉर्म पर 20 करोड़ से ज्‍यादा व्‍यू मिले हैं। उपस्थित लोग कला प्रतिष्‍ठानों, एआर/वीआर तकनीक के साथ-साथ एआई संचालित पर्सनलाइजेशन के साथ भी जुड़ सकते हैं।

    इस साल, प्‍लेटफॉर्म ने अत्‍याधुनिक मार्केटिंग एजेंसी एम्‍पवर्स डीएमआई पल्‍स के साथ भी करार किया है, जो पहली बार सीग्राम रॉयल स्‍टैग बूमबॉक्‍स में गेमिंग का अनुभव लेकर आएगा। युवा ट्रेंड्स और गेमिंग व मनोरंजन के इंटरसेक्‍शन की पहचान करने में उनकी विशेषज्ञता का लाभ उठाते हुए, शीर्ष गेमिंग इनफ्लूएंसर्स की एक खास श्रृंखला को बनाया गया है, जो प्रत्‍येक शहर में दर्शकों के साथ कनेक्‍ट करेंगे। ये इनफ्लूएंसर एक शानदार ईएएफसी 24 गेमिंग शोडाउन में भाग लेंगे, जिससे हैदराबाद, मुंबई और गुरुग्राम में हाई-एनर्जी मुकाबला लेकर आएंगे।

    कार्तिक मोहिंद्रा, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर और हेड, ग्‍लोबल बिजनेस डेवलपमेंट, परनोड रिकार्ड इंडिया, ने कहा, “संगीत की सार्वभौमिक भाषा में, विशेषरूप से लाइव अनुभवों में, लोगों को एकजुट करने और शुद्ध जादू के पल बनाने की शक्ति है। रॉयल स्‍टैग अपने प्रमुख युवा जुनुन स्‍तंभ के रूप में संगीत का जश्‍न मनाना जारी रखे हुए है।

    रॉयल स्‍टैग बूमबॉक्‍स के तीसरे संस्‍करण के बारे में बोलते हुए, अजय गुप्‍ता, सीईओ, साउथ एशिया, वेवमेकर, ने कहा, “रॉयल स्‍टैग ने हमेशा आज के युवाओं के लिए मुख्‍य जुनून प्‍वाइंट के रूप में संगीत का समर्थन किया है. रॉयल स्‍टैग बूमबॉक्‍स के इस तीसरे संस्‍करण में, हम अपने ‘लिव इट लार्ज’ दर्शन का विस्‍तार कर रहे हैं।

    यतीश महर्षि, सीईओ, ईएनआईएल ने कहा, “रॉयल स्‍टैग बूमबॉक्‍स संगीत के जादू के माध्‍यम से लोगों को एक साथ लाने के बारे में है- यह वह जगह है जहां नवाचार हमारी संस्‍कृति से मिलता है, और परंपरा आधुनिक वाइब्‍स के साथ घुलती-मिलती है। ईएनआईएल में, हम कुछ खास सहयोग करने के लिए उत्‍साहित हैं, जो विविधता का जश्‍न मनाता है और अविस्‍मरणीय क्षण बनाता है।

    चार्ली बैली, सीईओ और सह-संस्‍थापक, एम्‍पवर्स ग्रुप ने कहा, “हम सीग्राम रॉयल स्‍टैग बूमबॉक्‍स के तीसरे संस्‍करण के साथ साझेदारी करने के लिए उत्‍साहित हैं, जो इस अद्भुत सांस्‍कृतिक उत्‍सव में गेमिंग को लेकर आ रहा है। गेमिंग इस बात का एक बड़ा हिस्‍सा है आज के युवा कैसे आपस में जुड़ते हैं और खुद को अभिव्‍यक्‍त करते हैं, और पल्‍स की अंतर्दृष्टि के साथ, हमने देखा है कि युवा संस्‍कृति को आकार देने में गेमिंग, संगीत और मनोरंजन की भूमिका बहुत अहम है।

    म्‍यूजिक डायरेक्‍टर और सिंगर अमित त्रिवेदी ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, “रॉयल स्‍टैग बूमबॉक्‍स संगीत का एक खूबसूरत समारोह है- जहां रॉ, वास्‍तविक और सीधे दिल से संगीत निकलता है। मेरे लिए, यह धुनों के माध्‍यम से कहानियों को शेयर करने और गहराई से लोगों के साथ जुड़ने का अवसर है। मैं इस मंच का हिस्‍सा बनने के लिए वास्‍तव में अपने आप को गौरवशाली महसूस कर रहा हूं और दर्शकों के साथ मिलकर कुछ यादगार पल बनाने का इंतजार अब और नहीं कर सकता।”

    सिंगर-गीतकार अरमान मलिक ने कहा, “संगीत हमेशा लोगों से जुड़ने का मेरा जरिया रहा है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे कहां से हैं और वे क्‍या भाषा बोलते हैं। पिछले साल देशभर में रॉयल स्‍टैग बूमबॉक्‍स के लिए परफॉर्म करना एक न भूलने वाला अनुभव है – हर शहर में ऊर्जा से भरी भीड़ से मिलना बहुत मजेदार था। मुझे लोगों से मिलना, अलग-अलग संस्‍कृतियों का अनुभव करने का मौका मिला और पहली बार देखा कि कैसे संगीत सभी को एक साथ लेकर आता है।

    सिंगर नीति मोहन ने कहा, “संगीत हमेशा से पूरी दुनिया की एक भाषा रहा है, जो लोगों को एक साथ जोड़ती है। यह मंच कलाकारों के लिए एक अद्भुत जगह है जहां वह केवल परफॉर्म ही नहीं करते बल्कि अपने प्रशंसकों के साथ गहराई से जुड़ते भी है। मैं आत्‍ममुग्‍ध कर देने वाली धुनों, थिरकने के लिए मजबूर कर देने वाली बीट्स और न भूलने वाली यादों की शाम के लिए काफी उत्‍साहित हूं।”

    सिंगर निकिता गांधी ने कहा, “व्‍यक्तिगत रूप से मेरे लिए, रॉयल स्‍टैग बूमबॉक्‍स हमेशा से संगीत के माध्‍यम से प्रयोग करने और सीमाओं को तोड़ने वाला मंच रहा है। चाहे कोई भी श्रेणी का संगीत हो या जानदार लाइव परफॉर्मेंस हो, यह मंच हमें रचनात्‍मक सीमाओं को आगे धकेलने की अनुमति देता है। मैं इस साल इसका हिस्‍सा बनने और इस तरह के अविश्‍वसनीय दर्शकों के साथ संगीत के माध्‍यम से अपनी यात्रा आगे बढाने के लिए काफी रोमांचित हूं।”

    प्रख्‍यात हिप-हॉप कलाकार रफ्तार ने कहा, “रॉयल स्‍टैग बूमबॉक्‍स वह जगह है जहां बीट्स जोर से हिट करते हैं, और वाइब्‍स हमेशा प्‍वाइंट पर होते हैं। मेरे लिए, यह रैपिंग से बहुत ज्‍यादा है – यह भीड़ को एक ऊर्जावान और भावनात्‍मक यात्रा पर ले जाने के बारे में है। मैं इस साल अपना ए-गेम लेकर आ रहा हूं और हाई-ऑक्‍टेन म्‍यूजिक और रॉ एनर्जी के साथ मंच पर आग लगाने का इंतजार अब और नहीं कर सकता।”

    कलाकार इक्‍का ने अपनी विचार साझा करते हुए कहा, “रॉयल स्‍टैग बूमबॉक्‍स को जो खास बनाता है वह है हर कलाकार को अपनी अनूठी साउंड और वाइब दिखाने का मौका मिलना। मैं अपने सिग्‍नेचर देसी हिप-हॉप स्‍टाइल को मंच पर लाने और एक नया संगीत अनुभव बनाने के लिए उत्‍साहित हूं, जो भीड़ के साथ गूंजेगा। यह वास्‍तविक कहानियों, किलर बीट्स और न भूलने वाले क्षणों के बारे में होगा।”

    डीजे योगी ने कहा, “रॉयल स्‍टैग बूमबॉक्‍स संगीत के माध्‍यम से भीड़ को नाचने और जीवंत महसूस कराता है। एक डीजे के रूप में, मेरा लक्ष्‍य एक जानदार माहौल बनाने के लिए बीट्स और जेनर्स को आपस में मिलाना है। मैं इस साल अपना हाई-एनर्जी सेट लेकर आ रहा हूं और इस कार्यक्रम को एक बड़ी, अविस्‍मरणीय पार्टी में बदलने के लिए तैयार हूं।”

    गेमिंग यूट्यूबर श्रीमान लीजेंड डी ने कहा, “एक गेमर और क्रिएटर के रूप में, मैं इस अवसर के लिए एम्‍पवर्स डीएमआई पल्‍स के साथ जुड़ने और रॉयल स्‍टैग बूमबॉक्‍स का हिस्‍सा बनने के लिए बहुत उत्‍साहित हूं। रॉयल स्‍टैग बूमबॉक्‍स में लाइव गेमिंग फेस-ऑफ अनुभव में एक रोमांचकारी आयात जुड़ेगा, और मैं गेमिंग समुदाय की ऊर्जा को मंच पर लाने का इंतजार अब और नहीं कर सकता।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous ArticleE-paper-New Delhi-15-1-2025
    Next Article पीड़िता ने फर्जी वकील की बार अध्यक्ष से की शिकायत, कार्यवाही की मांग

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन

    November 13, 2026

    HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन

    October 16, 2026

    दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन

    October 14, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.