Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»Home»लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक में घुसी टूरिस्ट बस, छह की मृत्य
    Home

    लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक में घुसी टूरिस्ट बस, छह की मृत्य

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarNovember 9, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter
    समय भास्कर,शिकोहाबाद। लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात साढ़े दस बजे के करीब नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माइल स्टोन 49 पर एक्सल टूटने से खड़े ट्रक में एक टूरिस्ट बस घुस गई। जिससे टूरिस्ट बस में सवार 27 सवारियों में से छह की मृत्यु हो गई,जबकि शेष सवारियां घायल हो गईं। हादसे के बाद घायलों की चीख पुकार से आसपास के लोग भी जाग गए और राहत एवं बचाव के लिए दौड़ पड़े। सूचना पर एसपी ग्रामीण और नायब तहसीलदार अस्पताल पहुंचे और घायलों को सांत्वना दी। देर रात सभी छह शवों को एंबुलेंस से लखनऊ के लिए रवाना किया गया। लखनऊ का परिवार अपने बच्चे का मुंडन कराने के लिए मथुरा आया था।
    एक्सप्रेस वे पर नसीरपुर क्षेत्र अंतर्गत माइल स्टोन 49 पर मथुरा से लखनऊ जा रही एक टूरिस्ट बस खड़े ट्रक में तेज रफ्तार के साथ घुस गई। जिससे तेज आवाज के साथ हादसा हुआ। आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के गांव के लोग भी जाग गए। घायलों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग भी दौड़ पड़े। सूचना पर थाना प्रभारी नसीरपुर राजीव राघव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और यूपीडा कर्मचारियों के साथ घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद और सैंफई में उपचार के लिए भेजा गया। बच्चे का मुंडन करवाने के बाद मथुरा से लौटते समय यह हादसा हुआ। इसमें पांच शव मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद और एक शव आगरा में है। आगरा से शव आने के बाद सभी छह सवों को एक साथ एंबुलेंस से लखनऊ के लिए भेजा जायेगा।  संदीप अपने पुत्र सिद्धार्थ का मुंडन कराने के लिए टूरिस्ट बस भाड़े पर करके मथुरा आये थे। शुक्रवार शाम मुंडन कराने के बाद सभी लोग बस से लखनऊ के लिए रवाना हुए। रात साढ़े दस बजे के करीब आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतगर्त माइल स्टोन 49 के समीप खराब खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार से घुस गई। जिसमें संदीप सहित छह लोगों की मृत्यु हो गई। घायल संदीप की पत्नी नीतू की भी हालत गंभीर बनी हुई है। उसके दो बच्चे राधिका (8) और पुत्र कार्तिक (6) भी घायल हैं।
    हादसे में यह हुए मृत
    नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए हादसे में इन लोगों की मृत्यु हुई है। जिसमें महादेव (42) पुत्र चंद्रपाल, संदीप (28) पुत्र पप्पू, वीटारा (45) पत्नी पप्पू, काजल पत्नी आकाश, पप्पू (50) का पोस्टमार्टम फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में हुआ है। वहीं प्रांशू (13) पुत्र सुशील को गंभीर हालत में आगरा में उपचार के लिए भेजा था। जहां उसकी शनिवार सुबह 11 बजे उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।हादसे में यह हुए घायलों में यह लोग रहे शामिल
    नीता (42) पत्नी संदीप, लवशिखा (13) पुत्री संदीप, रितिक (12) पुत्र सज्जन, कार्तिक (9) पुत्र संदीप, प्रांशु (13) सुशील, संजीवन (43) पुत्र रामविलास निवासी सैथा लखनऊ, गीता (43) पत्नी रमेश चंद्र निवासी महोद्दीनपुर, सुशील कुमार (30) पुत्र बिहारी निवासी दौलतखेड़ा ककोरी, शशि (44) पत्नी राम प्रसाद ककौरी, सक्षम (5) पुत्र सुशील, सावित्री देवी पत्नी प्रभुदीन निवासी करहटा खलबाजार, आरोही (डेढ़ वर्ष) पुत्री आकाश, रिया (16) पुत्री प्रभुदीन करैटा, पूनम (29) पत्नी रामसजीवन निवासी दुबग्गा, फूलमती (40) पत्नी डालचंद्र, सारिका (13) पुत्री डालचंद, रूबी (8) पुत्री गोविंद, सिद्धार्थ (3) पुत्र संदीप, अभि (5) पुत्र गोविंद, रितु (27) पत्नी दीपक, आयुष (3) पुत्र दीपक, नैतिक (15) पुत्र सज्जन, दीपक पुत्र शिवमूरत और अनुज पुत्र महादेव निवासी लखनऊ हैं।कैंटर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
    नसीरपुर क्षेत्र अंतगर्त माइल स्टोन 54 पर हुए हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हो गई थी। जिसमें मृतक के स्वजन की तरफ से थाने में तहरीर दी गई। जिसमें कहा गया है कि एक ट्रक एक्सप्रेस वे पर बिना इंडीकेटर जलाए लापरवाह पूर्वक खड़ा कर दिया था, जिसकी बजह से उनकी टूरिस्ट टूव्हीलर उससे टकरा गया। जिसमें उसके तीन स्वजनों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।हीरेन पुत्र धीरज निवासी बोडी खूना फलिया ताकुला दानऊ थाना घोलवडी जिला पालघर महाराष्ट्र ने तहरीर दी है। जिसमें उसने कहा है कि टैंपो ट्रेवलर सिलवासा दादर नगर हवेली से महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, चित्रकूट, प्रयागराज,काशी विश्वनाथ, अयोध्या दर्शन करते हुए मथुरा वृंदावन जा रहा था। शुक्रवार को सुबह साढ़े छह बजे नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतगर्त आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 54 किलो मीटर हाईवे पर खड़े कंटेनर को उसके चालक द्वारा गलत तरीके से बिना इंडीकेटर जलाए लापरवाही से उपरोक्त ट्रक को खड़ा किये था, जहां पर किसी प्रकार का कोई पार्किंग स्थान नहीं था। जिससे उसकी गाड़ी उससे टकरा गई। जिसमें राधा बेन (60) प्रशा पटेल (2) और युग (13) की मृत्यु हो गई थी, जबकि अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleविकास खण्ड कार्यालय में प्राइवेट कर्मचारी कर रहा सरकारी कार्य
    Next Article E-paper-New Delhi-10-11-2024

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन

    November 13, 2026

    HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन

    October 16, 2026

    दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन

    October 14, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.