Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 8,000 से अधिक विद्यार्थियों ने रेयान मिनीथॉन में लिया हिस्सा, संस्थान ने मनाए 50 वर्ष
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»Home»नकली नोट छापने वाले मदरसे का हुआ भंडाफोड़, बड़ी कार्यवाही की तैयारी
    Home

    नकली नोट छापने वाले मदरसे का हुआ भंडाफोड़, बड़ी कार्यवाही की तैयारी

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarAugust 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    समय भास्कर / प्रयागराज – पुलिस ने नकली नोट छपने वाले मदरसे का भंडाफोड़ किया है। इसमें प्रयागराज पुलिस ने नकली नोट को असली के रूप में बाजार में चलाने वाले 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹100 के 1300 जाली नोट, 234 पेज छपे हुए जाली नोट व 03 बण्डल कागज बरामद किए गए हैं I इस घटना के बाद योगी सरकार हरकत में आ चुकी है। सूत्रों के अनुसार इस मदरसे की सोसाइटी का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाएगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने फर्म्स सोसाइटीज एंड चिट्स के अस्सिटेंट रजिस्ट्रार से सोसाइटी का रजिस्ट्रेशन रद्द किए जाने की सिफारिश की है।

    अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कृष्ण मुरारी ने इस बारे में औपचारिक पत्र भेजा है। इस पत्र के अनुसार कि नकली नोट छापने वाला मदरसा जामिया हबीबिया मान्यता प्राप्त नहीं है। यह अवैध रूप से संचालित हो रहा है। इस मदरसे में छुपकर नकली नोट छापने का गोरख धंधा होता था। इस मामले के सामने आने के बाद जल्द मदरसे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की जा सकती है। सूत्रों के मुताबित मदरसे की बिल्डिंग के नक़्शे की जाँच करवाई जा रही है। यही नहीं बुलडोजर की कार्रवाई भी की जा सकती है ?

    इस मदरसे के कार्यवाहक प्रिंसिपल मौलवी मोहम्मद तफसीरुल समेत चार आरोपियों समेत गिरोह का मास्टरमाइंड जाहिर खान उर्फ अब्दुल जाहिर को भी गिरफ्तार किया है।मदरसे के ऊपर के कमरे में नोट छापने का काम चलता था। इस कमरे में किसी को जाने की इजाज़त नहीं थी।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार यह गैंग 100-100 के नकली नोट छापता था। और एक असली 100 के नोट के बदले में 3 नकली 100 के नोट दिये जाते थे। यह लोग नकली नोट को बाज़ार में चलाकर भी दिखाते थे। पुलिस के मुताबिक मदरसे में तीन महीनों से नकली नोट छापने का काम किया जा रहा था।

    Prayagraj uttar pradesh Yogi Aditynath
    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous ArticleE-Paper-New Delhi-29-8-2024
    Next Article कंगना ने फिल्म इमरजेंसी के सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर दिया बड़ा बयान

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन

    November 13, 2026

    HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन

    October 16, 2026

    दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन

    October 14, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.