Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»Home»एक्सप्रेस वे पर हादसा, मासूम समेत तीन की मौत
    Home

    एक्सप्रेस वे पर हादसा, मासूम समेत तीन की मौत

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarJune 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    चालक को नींद आने से अनियंत्रित होकर पलटी बस

    समय भास्कर,शिकोहाबाद। शनिवार को वृंदावन से छत्तीसगढ़ को जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस चालक को नींद आने से अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ती हुई नीचे खंदी में पलट गई। हादसा होते ही बस में सवार लगभग 65 सवारियों में चीख पुकार मच गई। जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए राज नारायण माहेश्वरी जिला संयुक्त चिकित्सालय में भेजा। हादसे में एक बालक सहित तीन की मौत हो गई है। साथ ही लगभग 40 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद एसपी ग्रामीण के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ने घायलों को चाय-नाश्ता के बाद खाना खिला कर दूसरी बस से उन्हें छत्तीसगढ़ के लिए रवाना किया।

    छत्तीसगढ़ के जनपद उतई निवासी कई गावों के लोग एक बस में एक हजार रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से एकत्रित कर मां वैष्णो देवी के दर्शन करने गये थे। बस को रवि साहू पुत्र स्व.जीवन लाल साहू निवासी गोविंदपुर काकेर छत्तीसगढ़ चला रहा था। लौटते में सभी श्रद्धालुओं ने वृंदावन में बस रोक कर बांकेबिहारी के दर्शन किये और रात एक बजे खाना खाने के बाद छत्तीसगढ़ के लिए बस रवाना हो गई। जब बस नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माइल स्टोन 51 के समीप पहुंची, तभी चालक को झपकी आ गई और बस रेलिंग को तोड़ती हुई नीचे खंदी में पलटती हुई गिर पड़ी। हादसा होते ही बस में सो रहे श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। शोरगुल सुनकर और हादसे की जानकारी होते ही आसपास के लोग और थाना पुलिस के साथ एक्सप्रेस सुरक्षा में तैनात स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। लोगों ने घायलों को बस से निकाला और कई एंबुलेंस से उन्हें उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया।आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में घायलों का हाल जानने जिला संयुक्त चिकित्सालय में एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह,एसडीएम आदेश सिंह सागर अस्पताल पहुंचे और घायलों से वार्ता कर उनका हाल जाना। अधिकारियों ने घायलों को पूरा आश्वासन दिया,कि उन्हें सकुशल घर पहुंचाया जायेगा। इसके बाद सभी घायलों को सीएमएस डॉ.सत्य प्रकाश शर्मा ने अस्पताल में खाना बनवा कर खिलवाया।

    हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमें अंशु (20) पुत्री लाल सिंह निवासी धमदा जिला दुर्ग छत्तीसगढ़,छमित (7) पुत्र योगेंद्र और अन्नपूर्णा (40) निवासी दुर्ग शामिल हैं।एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में घायल हुए लोगों के नाम भूषण कुमार साहू निवासी छत्तीशगढ़ पटोरा, नूतन साहू निवासी आरकार जिला बालोद थाना सनोल, भाग्य लक्ष्मी,नेमा निवासी आमालोरी जिला जिला दुर्ग, कांति यादव,पुष्पेंद्र,गीता ठाकुर निवासी आमा लोरी, परशराम निवासी मर्रा थाना उदई जिला दुर्ग,आरती साहू निवासी रायपुर,कीरती ठाकुर निवासी आमा लोरी,पुलेस्वर प्रसाद साहू निवासी रायपुर,प्रतिभा निवासी बतौरा जिला दुर्ग, तामेस्वरी निवासी आमा लोरी,विमला बाई निवासी आमा लोरी, पूर्णिमा निवासी आमा लोरी,चेतन लाल व लक्ष्मी मटियारा निवासी आमा लोरी,लष्मी साहू निवासी पतोरा,कामती निवासी गुण्डरदयी,जिवराखन पटेल निवासी आमा लोरी,ललिता निवासी ऊतई,पिंगला निवासी दुर्ग,रूपा साहू निवासी दुर्ग,द्रोपद निवासी मर्रा थाना उतई सहित लगभग 40 लोग शामिल हैं। जबकि 19 लोग सैफई में भेजे गये थे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Article‘कल्कि 2898 एडी के भविष्य के वाहन ‘बुज्जी की मुंबई की सड़कों पर धूम
    Next Article महिला की प्रसव के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया जाम

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन

    November 13, 2026

    HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन

    October 16, 2026

    दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन

    October 14, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.