Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»Home»कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने एक बार फिर दिया विवादित बयान
    Home

    कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने एक बार फिर दिया विवादित बयान

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarMay 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    समय भास्कर नई दिल्ली । देश में लोकसभा चुनाव चल रहें है। सभी पार्टियां जीत के लिए जीतोड़ मेहनत में लगे हुए हैं। लगता है कांग्रेस के दिन अच्छे नहीं चल रहें हैं। कांग्रेस के नेता अपने अगल अलग तरह के बयानों से चर्चाओं में बने रहते है। ऐसे बयान उनको कितना फायदा देते है। वो तो चुनावों के नतीजों से पता चल जायेगा। एक बार फिर ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने एक बार फिर ऐसा बोल दिया कि जिस पर विवाद हो गया है। वैसे आपको बता दें कि सैम पिछले बयानों पर भी विवाद खड़ा हो चूका है। हाल ही में सैम पित्रोदा ने विरासत टैक्स को लेकर बयान दिया था , उस बयान पर भी खूब विवाद हुआ था।

    अंग्रेजी अखबार द स्टेट्समैन को दिए एक इंटरव्यू में सैम पित्रोदा ने भारत की विविधता पर बात करते हुए कहा कि भारत में पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं तो दक्षिण में लोग अफ्रीकी लगते हैं। वहीं पश्चिम में लोग अरबी लगते हैं और उत्तर भारतीय गोरे होते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, हम सभी बहन-भाई हैं।’ पित्रोदा ने आगे कहा कि भारत में अलग-अलग क्षेत्र के लोगों के रीति-रिवाज, खान-पान, धर्म, भाषा अलग-अलग हैं, लेकिन भारत के लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के लोग 75 वर्षों तक एक सुखद वातावरण में रहे हैं, कुछ लड़ाइयों को छोड़ दें तो लोग साथ रह सकते हैं।

    सैम पित्रोदा के इस इंटरव्यू ने भाजपा नेताओं को एक बात फिर मुद्दा दे दिया है। असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में पित्रोदा के बयान पर निशाना साधते हुए लिखा कि ‘सैम भाई, मैं उत्तर पूर्व से हूं और मैं भारतीय जैसा ही लगता हूं। हम एक विविधता भरा देश हैं, हम अलग दिख सकते हैं, लेकिन हम सब एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो।’

    पित्रोदा ने बीते दिनों विरासत टैक्स को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि ‘अमेरिका में एक विरासत टैक्स होता है, जिसके तहत अगर किसी व्यक्ति के पास 10 करोड़ डॉलर की संपत्ति है तो उसकी मृत्यु के बाद बच्चों को सिर्फ 45 प्रतिशत संपत्ति ही मिलती है बाकि संपत्ति सरकार बतौर विरासत टैक्स अपने पास रख लेती है। इस बयान के बाद भाजपा ने देश को बताना शुरू कर दिया कि कॉग्रेस अगर सत्ता में आई तो वो आपकी संपत्ति आपसे छीन लेगी। हमारी माताओं का मंगल सूत्र उनका स्त्री धन भी कांग्रेस उनसे छीनेवाली हैं। इसके बाद कांग्रेस को सफाई देने पड़ी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleफिरोजाबाद जिले में 58.67 प्रतिशत हुआ मतदान
    Next Article अपनी कहानियों पर फिल्म बनाने की हिम्मत जुटा रहा है बॉलीवुड – श्रीकांत, हिम्मत और जज़्बे की कहानी

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन

    November 13, 2026

    HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन

    October 16, 2026

    दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन

    October 14, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.