Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»Home»सुप्रीम कोर्ट ने EVM को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को किया ख़ारिज
    Home

    सुप्रीम कोर्ट ने EVM को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को किया ख़ारिज

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarApril 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    समय भास्कर नई दिल्ली । सर्वोच्च न्यायालय ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के मध्य EVM को लेकर बड़ा फैसला सुनाया। उन्होंने सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया। इन याचिकाओं में EVM के वोटों के साथ वोटर-वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल यानी VVPAT की 100 प्रतिशत पर्चियों का मिलान को लेकर सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई गई थी। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच इस मामले में सुनवाई कर रही थी।

    दरअसल, इन सभी याचिकाओं पर फैसला सुनाते हुए जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा कि दो फैसले हैं। हमने प्रोटोकॉल, तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करने के बाद हमने सभी याचिकाएं खारिज कर दी हैं।कोर्ट के आदेश में दो निर्देश दिए गए है। जिसमे एक यह है की चुनाव चिन्ह लोडिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव चिन्ह लोडिंग यूनिट को सील कर दिया जाए। दूसरा VVPAT की पर्चियों को कम से कम 45 दिनों की अवधी के लिए रखा जाये।

    जस्टिस खन्ना ने कहा दूसरे और तीसरे नंबर पर आये उम्मीदवारों को परिणाम घोषणा के बाद अगर परिणाम में कोई आपत्ति है। उम्मीदवार EVM की जांच के लिए आवदेन कर सकता है। उस स्थिति में EVM मेमोरी की जांच इंजीनियरों की एक टीम द्वारा की जाएगी।ऐसा अनुरोध परिणाम घोषित होने के 7 दिनों के भीतर किया जा सकेगा। सत्यापन का खर्च अनुरोध करने वाले उम्मीदवारों द्वारा वहन किया जाएगा। यदि ईवीएम से छेड़छाड़ पाई जाती है तो खर्च वापस कर दिया जाएगा।

    जस्टिस दीपांकर दत्ता ने कहा कि किसी सिस्टम पर आंख मूंदकर अविश्वास करना अनुचित संदेह को जन्म दे सकता है। चुनाव आयोग की ओर से जवाव दाखिल करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।वहीं इस याचिकाओं में एक पक्ष की तरफ से पैरवी कर रहे वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है। हम लोगों का यह कहना था कि EVM में प्रोग्रामेबल मेमोरी होती है इसलिए इसमें हेराफेरी हो सकती है। कोर्ट ने आगे कहा की चुनाव आयोग इसका सत्यापन करे कि सारे बैलट पेपर पर अगर हम बारकोड डाल दें तो उसकी मशीन से गिनती हो सकती है या नहीं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleटीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पुराने सोढ़ी हुए लापता !
    Next Article विश्व वेटरनरी डे पर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम हुआ संपन्न

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन

    November 13, 2026

    HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन

    October 16, 2026

    दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन

    October 14, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.