Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»Cinema 70 mm»जीनत अमान ने किया लिव इन रिलेशनशिप को लेकर पोस्ट , इस मशहूर एक्टर ने कही यह बात की मच गया हंगामा
    Cinema 70 mm

    जीनत अमान ने किया लिव इन रिलेशनशिप को लेकर पोस्ट , इस मशहूर एक्टर ने कही यह बात की मच गया हंगामा

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarApril 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    सिनेमा 70mm मुंबई – अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान का लिव इन रिलेशनशिप के लेकर पोस्ट वायरल हो रहा है। उस को लेकर लोग तरह तरह की बातें कर रहें है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा की यहां एक व्यक्तिगत राय है जिसे मैंने पहले साझा नहीं किया है – यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो मैं पक्के तौर पर यह सलाह देती हूँ कि आप शादी करने से पहले एक साथ रहें !

    यह वही सलाह है जो मैंने हमेशा अपने बेटों को दी है, वे दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं या रह रहे हैं। यह मुझे तर्कसंगत लगता है कि इससे पहले कि दो लोग अपने परिवार और सरकार को अपने समीकरण में शामिल करें, वे पहले अपने रिश्ते को अंतिम परीक्षण के लिए तैयार करते हैं।
    दिन में कुछ घंटों के लिए खुद का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनना आसान है। लेकिन क्या आप बाथरूम साझा कर सकते हैं? खराब मूड के तूफ़ान का सामना करें? क्या आप इस बात पर सहमत हैं कि हर रात के खाने में क्या खाना चाहिए? शयनकक्ष में आग जीवित रखें? उन लाखों छोटे-छोटे झगड़ों पर काम करें जो अनिवार्य रूप से दो निकटस्थ लोगों के बीच उत्पन्न होते हैं? संक्षेप में – क्या आप वास्तव में संगत हैं?

    मैं जानती हूं कि भारतीय समाज “पाप में जीने” को लेकर थोड़ा अशांत है, लेकिन फिर भी, समाज कई चीजों को लेकर अशांत है !

    लोग क्या कहेंगे?

    उनके इस पोस्ट के वायरल होने के बाद एक्टर मुकेश खन्ना ने इस बात को लेकर टिपण्णी की हैं उन्होंने दैनिक जागरण से बात करते हुए कहा है की ‘हमारी संस्कृति और इतिहास में लिव-इन रिलेशनशिप जैसी बात को कभी मान्यता नहीं दी गई है।  यह तो पश्चिमी सभ्यता से आया है।  इस बारे में जीनत अमान जो बातें कर रही है उन्होंने तो पहले दिन से पश्चिमी सभ्यता के अनुसार जिंदगी जी हैं।

    लिव-इन रिलेशन पर जीनत जो कह रही है कि इससे लड़का-लड़की एक दूसरे को पहचानेंगे. अरे साहब, यह एक दूसरे को पहचानने की बात नहीं है। भारतीय संस्कृति में इसका कोई स्थान नहीं है। आप जरा सोचिए अगर लड़का-लड़की शादी से पहले एक दूसरे के साथ पति-पत्नी की तरह लिव इन में रहते हैं और उनकी बात नहीं बनती, तो सोचिए दोनों पर क्या गुजरेगी। जो लोग ऐसी बातें बोल रहे हैं, उन्हें सोच समझकर बोलना चाहिए।

     

    View this post on Instagram

    A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)

     

    अभिनेत्री मुमताज़ ने जीतन के पोस्ट पर अपनी राय दी है –
    जूम के साथ बातचीत में मुमताज ने कहा था, ‘जीनत को ख्याल रखना चाहिए कि वो किस बात की सलाह दे रही हैं। इससे उनको अचानक सोशल मीडिया पर लोकप्रियता मिल गई है, मैं उनका कूल आंटी दिखने का उत्साह समझती हूं। लेकिन हमारी नैतिक सोच के उलट सलाह देकर अपने फॉलोअर्स बढ़ाना ठीक नहीं है। आप जीनत को ही ले लो ,उन्हें रिश्तों पर सलाह देनी ही नहीं चाहिए। वो मजहर खान को शादी के कई साल पहले से जानती थीं। लेकिन उनकी शादी नर्क से कम नहीं थी।

    सोनी राजदान ने मुकेश खन्ना की बातों पर कटाक्ष किया है –
    भगवान! सोच भी नहीं सकते कि अगर कोई जोड़ा ‘लिव-इन’ रिलेशनशिप में साथ रहे और आपस में मेल न खाए तो क्या होगा। दिमाग चकरा जाता है

    Gosh. Can’t imagine what would happen if a couple live together in a ‘live -in’ relationship and don’t get along. The mind boggles ☺️ https://t.co/EAHKv8trmo

    — Soni Razdan (@Soni_Razdan) April 20, 2024

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleहीरामंडी: द डायमंड बाज़ार के लिए संजय लीला भंसाली ने बना डाला ये ख़ास रिकॉर्ड !
    Next Article मुंबई में हुआ कॉमिक कॉन इंडिया का धमाकेदार समापन

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन

    November 13, 2026

    HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन

    October 16, 2026

    दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन

    October 14, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.