शिकोहाबाद। मेजर रामवीर सिंह पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट,, सैनिक समाज सेवा संगठन और जयवीर सिंह महा विद्यालय परिवार की तरफ से संयुक्त रूप से एटा रोड पर जयवीर सिंह महाविद्यालय के प्रधान कार्यालय पर निःशुल्क चिकित्सा कैंप लगाया गया। जिसमें चिकित्सकों द्वारा कांबड़ियों की सेवा की। इस दौरान कांबडि़यो की ड्रेसिंग की गई और उन्हें दवा वितरित कीं। इसके साथ ही शाम को कांबड़ियों के लिए फल, पेठा, पानी व अन्य वस्तुएं वितरित की गईं।
शिविर में डाक्टर मानवेंद्र सिंह, डा.नीतू यादव,डा गरिमा यादव,डा निशा कुमारी के अलावा पैरामेडिकल की जीएनएम तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओं ने इस कार्य में सहयोग किया। इस अवसर पर इंजीनियर रामब्रेश यादव,जिला पंचायत सदस्य सुनीता यादव,डाक्टर प्रताप सिंह,राजीव यादव, विशेष यादव,दान सिंह यादव,ध्रुव जीत सिंह,नेपाल सिंह,अमर सिंह यादव आदि उपस्थित रहे। यह क्रम सुबह दस बजे से शाम नौ बजे तक चला। इसके बाद फल,पेठा व अन्य पेय पदार्थ भी सोमवार दोपहर 12 बजे तक किये गये।रोटी बैंक द्वारा एटा चोराहा पर कैंप लगाया गया है। रविवार को पूरे दिन कैंप में पानी, फल, दवा वितरित की गईं। यह कार्य चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता के नेतृत्व में संचालित किया गया, जो सोमवार को दोपहर तक जारी रहेगा।
